बागपत, मार्च 1 -- बड़ागांव के पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित सिद्ध चक्र महामंडल विधान में रविवार को 516 अर्ध्य चढाए गए। जैन साध्वियों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आर्यिका सुज्ञान मति माता और आर्यिका दया मति माता के सान्निध्य में चल रहे विधान की क्रियाएं विधानाचार्य पंडित मनीष शास्त्री ने पूर्ण कराई। विधानकर्ता परिवार अमित जैन, शिल्पी जैन, लाला महावीर प्रसाद प्रभाचंद जैन ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने माताजी से आशीर्वाद प्राप्त कर धर्मलाभ लिया। आर्यिका सुज्ञान मति माताजी ने कहा कि यह विधान आत्मशुद्धि, पुण्य संचय और आध्यात्मिक उन्नति का महान माध्यम है। उन्होंने प्रत्येक श्रावक से जीवन में कम से कम एक बार इस विधान को कराने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसके उपरांत श्रीजी का अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.