बागपत, अप्रैल 7 -- बागपत। शहर में महर्षि कश्यप की जयंती को धूमधाम से मनाया गया। कश्यप धर्मशाला में पूजा अर्चना निकाली गई, उसके बाद शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप रहे। मंगलवार को शहर की कश्यप धर्मशाला महर्षि कश्यप की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धर्मशाला में पहले जहां हवन का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने आहुतियां देकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शाम के समय शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप रहे। उन्होंने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला और समाज के लोगों के लोगों से बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाकर समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। नयागांव हमीदाबाद में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने शोभायात्रा को...