मुरादाबाद, मार्च 3 -- पुलिस लाइन में भी होली का उत्साह नजर आने लगा है। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में लगी होलिका की विधिवित पूजा-अर्चना की। बाद में होलिका दहन किया गया। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और रंगरूटों और पुलिसकर्मियों के परिवार वालों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने सभी से सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि सतर्कता से ड्यूटी करें ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.