बगहा, अप्रैल 6 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सरस्वती वद्यिा मंदिर बरवत सेना में सोमवार से नवीन सत्र 2026-27 की शुरुआत पूजा अर्चना एवं हवन के साथ किया गया । सर्वप्रथम चंपारण विभाग के विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय , वद्यिा मंदिर के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ प्राथमिक खंड के प्रधानाचार्य गौरी शंकर प्रसाद ,वद्यिालय के संगीताचार्य राजेश मश्रिा द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। वंदना के पश्चात वद्यिालय के संस्कृत आचार्य राजेंद्र दुबे द्वारा हवन पूजा आदि करवाया गया। पूजा में विभाग निरीक्षक, माध्यमिक व प्राथमिक खंड प्रधानाचार्य सहित समस्त आचार्य सम्मिलित हुए। पूजा के पश्चात सभी भैया बहनों द्वारा हवन करवाया गया और उनके बीच लड्डू और कलम, चॉकलेट वितरित करते हुए पुष्पों से सुसज्जित नए कक्षा में भेजा गया। । प्रधानाचार्य और विभाग निरीक्षक ने भैया बहनों को नवीन ...