बाराबंकी, जनवरी 1 -- बाराबंकी। नए वर्ष का पहला दिन दर्शन पूजन के नाम समर्पित रहा। महाभारतकालीन लोधेश्वर महादेव मंदिर पर भोर से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी दिखी। इसके अलावा शहर से लेकर कस्बे तक छोटे-बड़े मंदिरों पर लोगों ने दर्शन पूजन कर पहले दिन की शुरुआत की। वहीं देवा में भी लोगों ने मजार शरीफ पर माथा टेककर चादर चढ़ाई और अमन-चैन की दुआएं मांगी। शहर व कस्बों के मंदिरों में सुबह से थी भीड़ : नववर्ष के पहले दिन बाराबंकी के धनोखर स्थित हनुमान मंदिर, बड़ी देवी जी मंदिर, कैलाश आश्रम मंदिर, नागेश्वर नाथ मंदिर आदि में सुबह से ही श्रद्धालु के आने का क्रम जो शुरू हुआ वह देर शाम तक जारी रहा। इसके अलावा सिद्धौर स्थित प्रसिद्ध सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिरों में भी रोजाना की तुलना में कई गुना श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन पूजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.