वार्ता, जुलाई 19 -- राजस्थान में कोटा जिले के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने अंतर्राज्यीय 'लुटेरी दुल्हन' गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार तक फैला हुआ था, जो अविवाहित और उम्रदराज युवकों को निशाना बनाता था। यह गैंग कॉरपोरेट की तरह काम करता था। लड़कों को जिन युवतियों से मिलाया जाता था वे पहले से ही शादीशुदा होती थीं। इसके लिए कोटा की रामगंज मंडी और झारखंड के धनबाद में बातें करने वाले मध्यस्थ तैनात थे।मंदिर में करवाते थे शादी गिरोह के दलाल पहले लडकों को लड़कियों की तस्वीरें दिखाते थे और फिर झारखंड से युवतियों को बुलाकर मंदिर में नकली शादी करवा देते थे। उन्हो...