पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत/माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल पर पूर्व में विधि-विधान से शनिवार को पूजन-हवन संपन्न होने के बाद रविवार को गोमती दर्शन यात्रा को रवाना किया गया। संयोजक श्वेता सिंह की अगुवाई में यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। ध्वज के साथ काफी संख्या में गोमती भक्त मौजूद रहे। गोमती को अविरल और निर्मल बनाने के साथ ही पुनर्जीवित करने के लिए इस अनूठी गोमती दर्शन यात्रा लखनऊ तक जाएगी। इसका आगाज गत दिवस भव्य कार्यक्रम के साथ गोमती उदगम स्थल माधोटांडा में किया गया था। यहां पर विधायक के अलावा डीएम और अन्य अधिकारियों ने संकल्प भी लिया था। रविवार को यह यात्रा यहां से जयकारों के बीच रवाना की गई। यात्रा के दौरान मां गोमती के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। संयोजक श्वेता सिंह ने कहा कि यह या...