पूजन सामग्री में दीपक, सुपारी, पान, चंदन और पुष्प का क्या महत्व है?
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- पूजा और मांगलिक कार्यों में पान-सुपारी, सिक्का, जल, अक्षत, चंदन, रोली, कुंकुम, पुष्प, दीपक, धूपबत्ती, फल, कलश, नारियल, मिष्ठान आदि प्रयुक्त होते हैं। इनका अपना महत्व है। सबसे पहले 'स्नानम् समर्पयामि' कहते हुए चम्मच से जल चढ़ाते हैं। इसका तात्पर्य है कि हम जल की तरह स्वच्छ, निर्मल और पवित्र बनें। 'अक्षतं समर्पयामि' कहकर जो चावल चढ़ाए जाते हैं, उसका तात्पर्य यह है कि हम जो अनाज, पैसा, संपत्ति कमाते हैं, उसमें से एक अंश भगवान और उसके बनाए प्राणियों के लिए लगाएं।पूजा सामग्री में चंदन और पुष्प का महत्व: चंदन लगाने का तात्पर्य यह है कि हमारे जीवन का अंश-अंश चंदन की तरह खुशबूदार हो। हम दूसरों की सेवा में अपने को समर्पित करना सीखें। 'पुष्पम् समर्पयामि' कहकर जो पुष्प चढ़ाए जाते हैं, उनका तात्पर्य यह है कि पुष्प की तरह ही हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.