पूजन के साथ द्वारिका मेमोरियल में नया सत्र शुरू
धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी बिशनपुर में बुधवार को नए सत्र का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य मदन कुमार सिंह, उप प्राचार्या पुष्पा सिंह, सुबीमान दास, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने पूजन व हवन में हिस्सा लेकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शंख ध्वनि व मंत्रोच्चार के साथ स्कूल का माहौल भक्तिमय हो गया। निदेशक डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय के शुल्क में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। अभिभावकों ने इस घोषणा पर आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.