पूजन के बाद ईंट रखकर शुरू कराया चौकी निर्माण
हमीरपुर, अप्रैल 11 -- कुरारा। कुरारा थानाक्षेत्र के बेरी गांव में संचालित पुलिस चौकी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया। सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति व सीओ सदर राजेश कमल ने निर्माण स्थल पर पूजन कर ईंट रखकर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। बेरी गांव में लगभग दो दशक से पुलिस चौकी का संचालन हो रहा था। इसका निजी भवन अभी तक नहीं बन पाया था। चौकी भवन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसके लिए भूमि पूजन एक वर्ष पूर्व हुआ था। तब से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। विभाग द्वारा चौकी निर्माण के लिए 1.12 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है। इस अवसर पर चौकी प्रभारी रिंकू तिवारी, ग्राम प्रधान अनिल अनुरागी, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.