कानपुर, मार्च 15 -- सरसौल। नर्वल ग्राम पंचायत के मजरा प्रतापपुर में एक प्रधान ने आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन के तहत पानी के लिए बोरवेल के निर्माण के बाद उसके पूजन के दौरान विभाग के अधिकारी भाषणबाजी करते रहे। जिससे पूजन का कार्यक्रम महज औपचारिकता बनकर रह गया। ग्राम प्रधान ने डीएम से लिखित में शिकायत की है। नर्वल ग्राम पंचायत के प्रधान सुदीप शिवहरे के अनुसार प्रतापपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत पानी के लिए बोरवेल का निर्माण कराया गया था। जिसके शुभारंभ के लिए रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें सबसे पहले पूजन होना था। आरोप है कि पूजन के दौरान सम्बन्धित विभाग के अधिकारी माइक लेकर भाषणबाजी करते रहे। जिससे पूजन का कार्यक्रम महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। प्रधान ने बताया कि उन्होंने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को एक शिकायती पत्र भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.