कानपुर, अप्रैल 19 -- चकेरी। सर्व श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से रविवार को अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर हवन पूजन, सुन्दर कांड पाठ और वटवृक्ष का यज्ञोपवीत संस्कार किया गया। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर सुंदर कांड का पाठ कर पूजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि यज्ञोपवीत वट वृक्ष की पूजा का यह द्वितीय वर्ष है और महर्षि भगवान परशुराम जन्मोत्सव का दसवां आयोजन किया गया है। इसके अलावा भगवान परशुराम जन्मोत्सव आगामी 26 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस मौके पर शिव मुरारी शुक्ला, अनिवेष त्रिवेदी, श्याम बाबू शर्मा, राममोहन द्विवेदी, शुभाष मिश्रा, देशराज अवस्थी, संजीव दीक्षित, हरीशंकर दीक्षित, सतीश चन्द्र तिवारी, उमाशंकर शुक्ला समेत आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सामाजिक समरसता के रूप में मनाया महर्षि परश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.