सिद्धार्थ, मार्च 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जनपद में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर जय श्रीराम के जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई देती रही, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया।जनपद के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाओं का विधि-विधान से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से दर्शन-पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और देश में शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-य...