फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनगणना में कर्मी आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे। ऐसे में जगगणना कर्मी सिर्फ नाम पता ही नहीं पूछेंगे बल्कि यह भी जानेंगे कि आपके मकान की दीवार कच्ची है या पक्की। घर में कितने कमरे हैं। कौन सा अनाज खाते हैं। मुखिया महिला है या पुरुष ऐसे 33 सवालो के सरकारी रजिस्टर में जवाब दर्ज किए जाएंगे। पहले चरण में 22 मई से 20 जून तक मकानों की गिनती की जाएगी। इसके लिए बकायदा जनपद में प्रशिक्षण भी कराया जा चुका है। वर्ष 2011 में जब जनपद की जगनणना हुयी थी तब 18 लाख 87 हजार जनपद की आवादी थी। 16 साल में शहर से गांव तक का नक्शा बदल गया है। नए निकाय भी बने हैं। ऐसे में अब दोबारा से हर मकान को नंबर मिलेगा। इसके लिए बकायदा प्रगणक और सुपरवाइजर काम पर लगाये गये हैं। गर्मियों की छुट्टियों पर यह काम डोर टू डोर चलेगा। अभि...