मुंगेर, मार्च 19 -- असरगंज, निसं.। असरगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार की देर शाम नशीले पदार्थो के खिलाफ एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस ने चाय दुकान सहित विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना लाया। बुधवार को गहन पूछताछ के बाद सभी युवकों को छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब और ड्रग्स के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे का सेवन करने और इसके कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.