सोनभद्र, जून 9 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में मंगलवार को प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन साहित्यकार और आश्रम के अध्यक्ष अजय शेखर, असम से आए प्रशिक्षक प्रदीप और मोन दीप ने गमला में पानी देकर किया। अध्यक्ष अजय शेखर ने कहा कि जिले के दक्षिणांचल के वन संपदा पर पूंजीवादी आक्रमण हुआ जिससे स्वरोजगार,जंगल, जड़ी बूटी, मोटे अनाज सब कुछ विलुप्त होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जंगल आधारित रोजगार छीना गया। आदिम संस्कृति जो भारतीय सभ्यता की पहचान है उसे खत्म करने का प्रयास जारी है। हमने मोटे अनाज का सेवन भी छोड़ दिया। यह भी पढ़ें- जूट उत्पाद प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ उन्होंने आह्वान किया कि हम भारतीय बने और खुद उसका अनुपालन करे। दूसरे पर थोपन...