पूंजीपतियों के हित संरक्षित करने में व्यस्त है सरकार: जै किशन
गाजीपुर, अगस्त 1 -- गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई। इसमें हर विधानसभा में वीरांगना फूलन देवी के जीवन पर चर्चा कराने, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था, खाद की अनुपलब्धता, किसानों, छात्र, नौजवानों के उत्पीड़न, अनियमित विद्युत आपूर्ति तथा कानून व्यवस्था पर चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज मुल्क मोदी और शाह की तानाशाही के दौर से गुजर रहा है। इस सरकार की तानाशाही और पूंजीपरस्त नीतियों के आगे ब्रिटानी हुकूमत भी शर्मिंदा हैं। यह सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की साज़िश रच रही है। संविधान द्वारा प्रदत्त शिक्षा के अधिकार और अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि यह सरकार गरीबों का दुश्मन बनी हुई है। गरीब लगातार सताये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.