पूंगीश्वर महादेव मंदिर में 21 मई से होगी श्रीमद् भागवत
पिथौरागढ़, मई 13 -- पिथौरागढ़। बेरीनाग के कनेड़ा पूंगीश्वर महादेव मंदिर में आगामी 21 मई से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। बुधवार को थल 15 के जिला पंचायत सदस्य रितिक पांडे ने बताया कि कथा का आयोजन पूंगीश्वर महादेव मंदिर कमेटी की ओर से किया जा रहा है। बताया 21 मई को सुबह कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। बताया कथावाचक डॉ. मनीष भट्ट कथा सुनाएंगे। 28 मई को पूर्णाहूति व हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.