अररिया, अप्रैल 24 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र के रेशमलाल चौक स्थित महादलित टोला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि इनलोगों की जमीन से रेलवे के ठेकेदार के लोगों द्वारा मिट्टी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस कारण वे लोग रात जगा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण रवि ऋषिदेव ने बताया कि खाता संख्या 1216, खेसरा संख्या 521 में करीब तीन एकड़ जमीन उनके दादा स्व. रतन ऋषिदेव के नाम से दर्ज है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार वर्ष 1970 से लगातार इस जमीन पर खेती-बाड़ी करते आ रहा है और यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। यह भी पढ़ें- पुस्तैनी जमीन को रेलवे बताकर मिट्टी काटने का प्रयास, प्रदर्शन रवि ऋषिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.