दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। मिल्लत कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ. सोनी शर्मा लिखित पुस्तक पर्यावरणीय दर्शन का विमोचन उज्जैन स्थित शासकीय माधव महाविद्यालय में आयोजित भारतीय महिला दार्शनिक परिषद के 16वें तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में किया गया। मौके पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल, बीएमडीपी की अध्यक्ष प्रो. राजकुमारी सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रो. पूनम सिंह, प्रधान सचिव प्रो. विनीता अवस्थी, सचिव प्रो. रजनी सिन्हा, संयुक्त सचिव डॉ. रंजना शर्मा तथा स्थानीय सचिव प्रो. शोभा आर मिश्र सहित अनेक विद्वान उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...