पुस्तक समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम
चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा पुस्तक मेला एवं समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने कहा है कि पुस्तक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि समाज को संस्कारित और जागरूक बनाने का माध्यम भी हैं। डिजिटल युग में भी पुस्तकों के प्रति लोगों का बढ़ता आकर्षण सुखद संकेत है और चाईबासा पुस्तक मेले में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है। साहित्य समाज को जागरूक बनाने और नई पीढ़ी को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन न केवल साहित्यकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को पुस्तक और पठन संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। चार दिवसीय चाईबासा पुस्तक मेले के तीसरे दिन गुरुवार को कवि सम्मेलन एवं साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन मधु बाजार स्थित सनातन धर्मशाला (को-ऑपरेटिव बैंक के सामने) में किया गया। यह भी पढ़ें- पुस्तक मेला बना धार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.