मधुबनी, अप्रैल 5 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक चकदह स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर से आए शिक्षक प्रतिनिधियों ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद अब तक छात्रों को पाठ्य-पुस्तक और डायरी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गहरी चिंता जताई। शिक्षकों ने कहा कि समय पर किताबें नहीं मिलने से बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति बाधित हो रही है। उन्होंने एक स्वर में मांग की कि सभी छात्र-छात्राओं को अविलंब पाठ्य-पुस्तक और डायरी उपलब्ध कराई जाए, ताकि शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल सके। खेल सामग्रियों की आपूर्ति में हो रही मनमानीबैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव कुमार कामत ने विभागीय कार्यप्रण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.