पुस्तक व्यवसायी की हत्या के बाद डेरा चौक पर स्थायी पुलिस नाका
मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर/मीनापुर, हिटी। पुस्तक कारोबारी श्याम कुमार कुशवाहा की हत्या के बाद पुलिस ने सिवाइपट्टी थाना के डेरा चौक के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। डेरा चौक पर अब स्थायी नाका बना दिया गया है, जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहेगी। बीते चार जुलाई को डेरा चौक के पास मंदिर से पूजा करके निकल रहे पुस्तक व्यवसायी श्याम कुमार कुशवाहा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अविनाश कुमार और सनोज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था。
सुरक्षा की मांग मृतक के परिजनों ने हत्या के बाद सुरक्षा की मांग की थी। एक पुलिसकर्मी को परिजनों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। डेरा चौक पर बने नाका पर वाहनों व संदिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.