पुस्तक वितरण कर वार्ष्णेय महिला वेलफेयरने दिया शिक्षा सेवा का संदेश
हाथरस, अप्रैल 6 -- हाथरस। संस्था द्वारा समाजहित में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए "नेकी की दुकान प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था की बहनों ने जरूरतमंद बच्चों के लिए पुरानी उपयोगी शैक्षणिक पुस्तकों का वितरण किया। यह आयोजन केवल वस्तुओं का वितरण नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्याओं ने पूरे उत्साह, समर्पण एवं सेवा भाव से भाग लेकर इस पहल को सफल बनाया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्रज्ञा वार्ष्णेय, जिला सचिव वंदना वार्ष्णेय ,जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय , नगरअध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय, सचिव रेशू वार्ष्णेय , नगर कोषाध्यक्ष रचना गुप्ता, पल्लवी, तृप्ति आदिसम्मानित सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.