बुलंदशहर, अप्रैल 21 -- नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को एनसीईआरटी पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिला जज सीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की पुस्तकें ज्ञान का सबसे बड़ा स्रोत हैं और नियमित अध्ययन ही उज्ज्वल भविष्य का आधार है। विशिष्ट अतिथि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट पीपी श्रीवास्तव, अधिवक्ता लोकेश कुमार शर्मा व एडीईओएस सतीश कुमार की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सविता प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में प्रवक्ता नरेश कुमार, प्रतिमा अग्निहोत्री, खुशबू मित्तल, मंजू लता, लक्षिता, रजनी शर्मा एवं स्काउट-गाइड की छात्राओं का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- एनसीईआरटी पुस्तकों को अपनाएं, छात्रों पर बोझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.