बागपत, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को नगर के जनता वैदिक कॉलेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इसमें नगर क्षेत्र के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए पाठ्यक्रम से संबंधित सस्ते दाम पर पुस्तकों की खरीदारी की। पुस्तक मेले का शुभारंभ डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मेले का महत्व बताते हुए कहा कि अब विद्यार्थियों को बाजार से महंगी पुस्तकें खरीदने की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा निर्धारित एनसीईआरटी की पुस्तकों को कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा, यह सभी पुस्तक कम मूल्य पर उपलब्ध होगी। जिसके चलते वर्ग के विद्यार्थी आसानी से खरीदकर पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तक मेले में बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज, वीर स्मारक इंटर कॉलेज समेत कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर पुस्तकों को आवलोकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.