रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, संवाददाता। जिला स्कूल मैदान में आयोजित दस दिवसीय पुस्तक मेले में मंगलवार को भी लोगों का हुजूम देखने को मिला। पुस्तक मेले में विभिन्न जगहों से आए कई प्रकाशन शामिल है जिनमें राजपाल एंड संस, प्रकाशन संस्थान, सस्ता साहित्य मण्डल, क्राउन पब्लिकेशन, ए-आलम ओल्ड स्टोरी बुक, त्रिदेव बुक्स कलेक्शन के स्टॉल्स पर बच्चों के लिए कई प्रकार की रोचक कहानियों से भरी पुस्तकें मौजूद है। साथ ही कई महापुरूष से जुड़ी जिनमें गुरुनानक, चाणक्य, सुभाष चन्द्र बोस, अशोक, महात्मा गांधी, राम, कृष्ण, झांसी की रानी से जुड़ी कई प्रकार की कहानी है। मेले में मंगलवार को झारखंड हिन्दी साहित्य मंच और पुस्तक मेला की ओर से आयोजित कवयित्री सम्मेलन में स्थानीय कवयित्रियों ने अपने गीतों, गज़लों, नज्मों और कविताओं के भावपूर्ण पाठ में सभी श्रोताओं ने भरपूर ...