देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून। दून पुस्तक महोत्सव के लिटरेचर फेस्ट में बुधवार को भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलट एवं इसरो के गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला दूनवासियों से रूबरू होंगे और अंतरिक्ष मिशन के अपने अनुभव साझा करेंगे। वे अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे तथा इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं से संवाद करेंगे। शुभांशु शुक्ला राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय हैं और एक्सिओम मिशन-4 से भी जुड़े रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.