धनबाद, अप्रैल 13 -- गोल्फ ग्रांउड में बंगाली वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित पुस्तक मेला के अंतिम दिन पूरा प्रांगण पुस्तक प्रेमियों और सांस्कृतिक रसिकों से खचाखच भरा रहा। सुहाने मौसम और अवकाश के दिन होने के कारण लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी सभी दुकानों पर पुस्तकों की जमकर खरीदारी हुई, जिससे विक्रेताओं में भी उत्साह रहा। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष अतनु गुप्ता एवं सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने मेले की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान सभी पुस्तक विक्रेताओं को स्मारक देकर सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक सचिव सतूपा सेनगुप्ता को चेयरमैन डॉ अबीर चक्रवर्ती के हाथों स्मारक देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी अंतिम दिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कोलकाता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.