लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो---- - रवींद्रालय में चल रहा पुस्तक मेला हुआ विदा- पुतुल दिवस पर पुस्तक मेले में कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तक विमोचनलखनऊ, संवाददाता।चारबाग के रवींद्रालय में चल रहा 10 दिवसीय पुस्तक मेला विदा हो गया। पुस्तकों के संसार से साहित्य प्रेमियों ने करीब 32 लाख रुपए की किताबें खरीदीं। वहीं, पुतुल दिवस पर कठपुतली प्रदर्शन और पुस्तकों का विमोचन, लोकार्पण हुए।आईपीएस प्रशांत आनंद ने अपनी किताब रूल्स टू रूल्स पर आयुषी के साथ चर्चा की। ब्लू ड्राप और रेडियो फ्रेंड्स के संयोजन में विश्व जल दिवस पर आयोजित परिसंवाद और कवि गोष्ठी में अपर आयुक्त लखनऊ मंडल राकेश कुमार पटेल, बीबीएयू से प्रो. वेंकटेश दत्ता, नंद किशोर वर्मा, पवन कुमार जैन, डॉ. मीनू खरे की सहभागिता रही। युवा ऋषभ, ज्योति, शिवाय, फैज, अभिषेक, विशाखा, आशुतोष, दीपशिखा, अलीशा और शाल...