प्रयागराज, मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में एक दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन कुलपति प्रो. सत्यकाम ने किया। उन्होंने कहा कि पुस्तक पढ़ने की आदत व्यक्ति के मस्तिष्क और व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। डिजिटल युग में पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिंताजनक है, इसलिए पुस्तक मेलों के माध्यम से लोगों में पढ़ने की रुचि बढ़ाई जा रही है। कार्यक्रम में उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. आर. जे. मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, वित्त अधिकारी पूनम मिश्रा, विभिन्न विभागों के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...