बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- जैन इंटर कॉलेज में पायनियर प्रिंटर्स द्वारा माध्यमिक शिक्षा, मेरठ मंडल के अंतर्गत एनसीईआरटी आधारित यूपी बोर्ड पाठ्यक्रम की पुस्तकों को लेकर जागरूकता एवं सुलभता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापरक एवं किफायती दरों पर पुस्तकों की उपलब्धता की जानकारी देना था। शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए करीब 500 सेट पुस्तकें भेजी गई थीं। शिविर में नगर के विभिन्न स्कूलों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पुस्तक लेने के लिए पहुंच गए, जिससे वहां लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, सीमित संख्या में पुस्तकें होने के कारण सभी छात्रों को उनकी आवश्यक विषयों की किताबें नहीं मिल सकीं। जिससे छात्रों में रोष फैल गया।
बोले छात्र- शिविर में पुस्तक लेने पहुंची छात्रा कशिश, मीनाक्षी, अंशु, खुशी, कनिष्क, रूबी और मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.