लखनऊ, अप्रैल 5 -- महापौर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा गंगवार द्वारा लिखित पुस्तक गर्भ संस्कार का भव्य विमोचन किया। महापौर ने कहा कि यह पुस्तक गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के अनुभवों भावनाओं एवं आवश्यक देखभाल को सरल एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। गर्भ संस्कार न केवल मातृत्व की यात्रा को संजोने का माध्यम बनेगी। बल्कि गर्भवती महिलाओं के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। पुस्तक के लेखन में डॉ. कृष्ण प्रताप मल्ल ने किया। कार्यक्रम में लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.