चम्पावत, अप्रैल 22 -- नबी, बनबसा। केंद्रीय विद्यालय दो एनएचपीसी में पुस्तक उपहार कार्यक्रम हुआ। छात्रों ने प्राचार्य राजेश कुमार वत्स को पुस्तकें दी। पुस्तकालय अध्यक्ष मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि कार्यक्रम के तहत छात्र अपनी पुरानी पुस्तकों को दूसरे छात्रों को उपहार में देते हैं। पुस्तक उपहार का मकसद पेड़ों को कटने से बचाना है। कार्यक्रम में श्रवण लाल सैनी, आनंद मिश्रा, गणेश सिंह, बिंदिया शर्मा, राहुल शर्मा, अनुष्का राजपूत आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.