कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय कोडरमा में "पुस्तक उपहार कार्यक्रम" का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान किया गया, जिसमें बड़े विद्यार्थियों ने अपने छोटे भाई-बहनों को अपनी पाठ्य पुस्तकें उपहार स्वरूप प्रदान की। यह कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय संगठन की एक अनूठी पहल है, जिसके अंतर्गत सीनियर छात्र-छात्राएं अपनी पुरानी पाठ्य पुस्तकों को जूनियर छात्रों को सौंपते हैं। विद्यालय में कुल 405 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जिनमें से कक्षा 2 से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। लगभग 100 विद्यार्थियों ने अपनी पुस्तकें छोटे बच्चों को प्रदान कीं।विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष नवीन कुमार ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.