गोंडा, दिसम्बर 30 -- गोण्डा, संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र गोपालग्राम में एलबीएस डिग्री कॉलेज के बीएससी (एग्रीकल्चर) चतुर्थ वर्ष के छात्रों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ खेतों में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा। जिससे वे कृषि के वास्तविक स्वरूप को समझ सकें। कार्यक्रम के दौरान एलबीएस डिग्री कॉलेज के कृषि विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम द्विवेदी ने कहा कि कृषि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक बताया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष पांडेय ने छात्रों को...