शाहजहांपुर, अगस्त 31 -- शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रथम बैच के विद्यार्थी उसके इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। यही विद्यार्थी विश्वविद्यालय के विकसित स्वरूप की नींव रखेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से पुस्तकों को अपना साथी बनाने और ज्ञान के बल पर अपनी पहचान बनाने का आह्वान किया।

दिशा और दृष्टिकोण कुलपति विज्ञान संकाय के दीक्षारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को लोकल से ग्लोबल बनाने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को समन्वित सोच के साथ काम करना होगा। विद्यार्थी सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि सीखी हुई बातों को प्रयोगों के माध्यम से व्यवहार में उतारें।

करियर की दिशा उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन के इस महत्वप...