पुस्तकों का गहन अध्ययन कर अपने जीवन को उज्जवल बनाने का संदेश दिया
हाथरस, अगस्त 13 -- हाथरस। शहर के आगरा रोड नवीपुर स्थित श्री रामेश्वर दास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के निर्देशन में तथा पुस्तकालय प्रभारी प्रो. कुसुमलता शर्मा की देखरेख में 'राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस' के अवसर पर एक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्या ने अपने उद्बोधन में छात्रों को संयमित रहने, अनुशासन बनाए रखने, तथा पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों का गहन अध्ययन कर के अपने जीवन को उज्जवल बनाने का संदेश दिया। तत्पश्चात पुस्तकालय प्रभारी प्रो.कुसुमलता शर्मा ने भारत के महान पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एसआर रंगनाथन के जीवन एवं उनके ' पुस्तकालय विज्ञान के पांच सूत्रों' पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पुस्तकालय के बिना अधूरा है ज्ञान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.