पाकुड़, जुलाई 11 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा पीएन पनिक्कर के सम्मान में 19 जून से 18 जुलाई के बीच पीएन पनिक्कर राष्ट्रीय पठन और डिजिटल पठन माह के अंतर्गत पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु पठन माह का आयोजन किया गया। पीएन पनिक्कर (पुथुवायिल नारायण पनिक्कर) का जन्म 01 मार्च 1909 को केरल में हुआ था। उन्हें भारत में पुस्तकालय आंदोलन के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने समाज में पढ़ने की आदत और पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। केरल राज्य को भारत में सर्वप्रथम पूर्ण साक्षर बनाने के लिए उनके द्वार व्यापक पुस्तकालय आंदोलन शुरू हुआ, जिसने ना सिर्फ केरल को बल्कि पूरे देश को प्रेरित किया। इस अवसर पर डीपीएस के प्रांगण में विद्यार्थियों के लिए अनेक ज्ञानवर्धक एवं प...