पुस्तकें आज भी ज्ञान का सबसे विश्वसनीय माध्यम
दरभंगा, जून 19 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। पुस्तकों का महत्व कभी समाप्त नहीं हो सकता। ज्ञान का सबसे विश्वसनीय माध्यम आज भी पुस्तकें ही हैं। लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि रामायण, कुरान, बाइबल सहित दुनिया के सभी महान धार्मिक और वैचारिक ग्रंथ पुस्तकों के रूप में ही समाज तक पहुंचे हैं। तकनीक और डिजिटल माध्यमों के विस्तार के बावजूद पुस्तकों की उपयोगिता बनी हुई है। अब हाइब्रिड पुस्तकों की आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन पुस्तकों का मूल स्वरूप और महत्व कभी समाप्त नहीं होगा। उन्होंने पुस्तक मेले के आयोजन के लिए आयोजकों को साधुवाद देते हुए कहा कि समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को मजबूत करने वाले ऐसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.