जौनपुर, अप्रैल 25 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शनिवार को एसपी गुप्ता स्मृति विधि पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति जस्टिस आरके अग्रवाल ने फीता काटकर पुस्तकालय का लोकार्पण किया। आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ​कहा कि विधि शिक्षा के सुदृढ़ीकरण में आधुनिक पुस्तकालयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों को पुस्तकों के माध्यम से निरंतर अध्ययन करते हुए अपने ज्ञान का पुनरावलोकन और सुधार(रीड ऐंड रिपेयर) करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा की यह केवल पुस्तकालय नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्व. एसपी गुप्ता के स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वह एक समर्पित अधिवक...