पुस्तकालय विज्ञान को डॉक्टर रंगनाथन ने दी नई दिशा
बगहा, अगस्त 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाराजा हरेन्द्र किशोर जिला केंद्रीय पुस्तकालय में पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने पुस्तकालय एवं ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. एस. आर. रंगनाथन ने भारत में पुस्तकालय विज्ञान को नई दिशा देने के साथ-साथ पुस्तकालयों को आम लोगों तक ज्ञान पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- डिजिटल युग में एआई आधारित पुस्तकालयों की बढ़ती भूमिका पर चर्चा आज के डिजिटल युग में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.