जहानाबाद, अगस्त 12 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के स्वामी धरनीधराचार्य उच्च विद्यालय, पुराण में बुधवार को पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ. एस. आर. रंगनाथन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष सह बिहार राज्य पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ. मंगलेश्वर शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. मंगलेश्वर शर्मा ने डॉ. एस. आर. रंगनाथन के जीवन, कृतित्व एवं पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण केंद्र है। पुस्तकों के अध्ययन से विद्यार्थियों में ज्ञान, संस्कार और रचनात्मक सोच का विकास होता है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी पुस्तकालय की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्...