मथुरा, अगस्त 19 -- संस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस पर केंद्रीय पुस्तकालय एवं भारतीय ज्ञान परंपरा पुस्तकालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय विज्ञान के जनक एवं प्रोफेसर एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष एवं पुस्तकालय विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने पुस्तकालयों की बदलती भूमिका, आधुनिक एवं डिजिटल संसाधनों, शोध-सहयोग तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं बौद्धिक विकास में पुस्तकालयों के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। इस वर्ष राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस की विषय-वस्तु पुस्तकालय: लोगों को जोड़ना, ज्ञान को संरक्षित करना और भविष्य को सशक्त बनाना रहा। इस दौरान पुस्तकालयों को आधुनिक, डिजिटल, विद्यार्थी-केंद्रित एवं शोधोन्मुख बनाने तथा विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को गुणवत्ताप...