पुस्तकालय में जल्द सुधरेगी प्रकाश व्यवस्था, चेयरपर्सन ने किया निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, जून 14 -- मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शनिवार को राजकीय जिला पुस्तकालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें लगवाने के निर्देश दिए तथा गार्ड रूम के निर्माण का भी आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं से बातचीत की और पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुस्तकों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और पाठकों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह से वार्ता में मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका के सहायक अभियंता को पुस्तकालय परिसर में प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही गार्ड रूम के स्थायी निर्माण के लिए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.