कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के केंद्रीय पुस्तकालय ने अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ के सहयोग से अनुसंधान डेटा प्रबंधन एवं ओपन डेटा एडिटर के उपयोग पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। आईआईटी, दिल्ली के डॉ. मोहित गर्ग ने उपयोग बताए। डॉ. आशीष के श्रीवास्तव, डॉ नमिता तिवारी, डॉ अरुण के गुप्ता, डॉ प्रविण अग्रवाल, और डॉ श्वेता पांडेय ने भाग लिया। शोधार्थियों और संकाय सदस्यों ने ओपन डेटा प्रबंधन और ओडीई के उपयोग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। डॉ. मोहित गर्ग ने ओपन साइंस, डेटा प्रबंधन और मानकीकृत मेटाडेटा प्रथाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। इंटरैक्टिव ऑनलाइन क्विज भी आयोजित की गई। डॉ. प्रविण अग्रवाल, डॉ. श्वेता पांडेय ने डॉ. गर्ग को स्मृति-चिह्न प्रदान कर आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.