लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- गोलागोकर्णनाथ, संवाददाता। नगर के खुटार रोड स्थित विद्यार्थी पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे पांच छात्रों ने एसएससी जीडी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एसएससी जीडी में चयनित होने वाले छात्रों में मैलानी निवासी भगीरथ वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा, जलालपुर गांव निवासी अतुल कुमार, शरद कुमार पुत्र श्याम किशोर, टिहुलिया निवासी अमूल्य कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा और बीरमपुर निवासी तौसीफ गाजी पुत्र सज्जाद शामिल हैं। चयनित छात्रों ने बताया कि पुस्तकालय में नियमित अध्ययन से उन्हें पढ़ाई में निरंतरता और आत्मअनुशासन बनाए रखने में मदद मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.