पुस्तकालय भवन तैयार पर संचालन नहीं होने से लाभ नहीं
गिरडीह, मई 21 -- डुमरी। पुराने प्रखंड कार्यालय भवन परिसर में लगभग सात लाख रुपए की लागत से निर्मित पुस्तकालय का संचालन निर्माण कार्य पूरा होने के छह माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। भवन तैयार होने के बावजूद फर्नीचर और पुस्तकों की व्यवस्था नहीं होने से पुस्तकालय अब तक बंद है। इससे विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा पुस्तक प्रेमियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति मद से इस पुस्तकालय का निर्माण कार्य जून 2025 में शुरू कराया गया था। योजना के तहत करीब सात लाख रुपये खर्च कर भवन का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया गया, लेकिन अब तक पुस्तकालय में न तो बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है और न ही पुस्तकों की व्यवस्था हो पाई है। इसके कारण लाखों की लागत से बना भवन उद्घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.