काशीपुर, अप्रैल 16 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में आयोजित एशियन लाइब्रेरीज़ के 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पुस्तकालय पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने और वैश्विक ज्ञान आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अहम भूमिका पर जोर दिया गया। गुरुवार को तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने किया। सम्मेलन एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है। मुख्य अतिथि आनंद बर्धन ने कहा कि सूचना की प्रचुरता और डेटा-आधारित शासन के इस दौर में पुस्तकालयों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने तक्षशिला और नालंदा जैसी भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि पुस्तकालयों को आधुनिक तकनीक से लैस, सुलभ और गतिशील ज्ञान केंद्रों के रूप में विकसित किया जाना ...