पुस्तकालय ज्ञान का भंडार हैः असलम
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नेशनल लाइब्रेरी डे के मौके पर मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का भंडार है, और विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि किताबें मनुष्य के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व को समृद्ध करती हैं। आज डिजिटल संसाधनों के बढ़ते दौर में भी पुस्तकों और पुस्तकालयों का महत्व कम नहीं हुआ है। विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ साहित्य, इतिहास, विज्ञान, सामान्य ज्ञान तथा विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए।असलम खान ने कहा कि "पुस्तकालय विद्यार्थियों के लिए ज्ञान प्राप्त करने का ऐसा केंद्र है, जहां पढ़ने की आदत के साथ सोचने और समझने की क्षमता भी विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Khag...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.